लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में बुधवार की सुबह मौसम के करवट बदलने के साथ बिजली गिरने का मामला सामने आया है। पुलिस चौकी रेहरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पडरी गांव में बिजली गिरने से चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी भेजा गया। जहां दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। दो बच्चों की हालत गंभीर है। उनका इलाज शुरू कर दिया है। परिवार जनों में कोहरम मच गया है। सभी बच्चे ग्राम पड़री के हैं। सभी बच्चे घर के पास में आम के पेड़ के पास खेल रहे थे, सुबह 8:30 घटना हुई। अचानक बच्चों के ऊपर बिजली गिर गई। मृतकों की पहचान तक अभयराज (6) पुत्र तेजपाल और आनंद (10) पुत्र तेजपाल के रूप में हुई है।