तिकुनियां। भारत-नेपाल सीमा पर मोहाना नदी से हो रहे कटान को देखते हुए बचाव की रणनीति बनाने के लिए सिंचाई विभाग ड्रोन से सर्वे करवा रहा है। ग्राम पंचायत गंगानगर से शुरू हुआ यह सर्वे अभी दो दिन और चलेगा।
मोहाना नदी की विनाशलीला के मद्देनजर कटान रोकने की परियोजना बनाने के लिए यह सर्वे किया जा रहा है। मोहाना नदी ने जिस तेजी से कटान किया है। उससे कई घर नदी में समा गए। किसानों की धान गन्ने की फसल नष्ट हो गईं इससे प्रभावित किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
सिंचाई विभाग के एसडीओ हरदयाल वर्मा ने बताया कि मोहाना नदी से किन-किन कोणों पर विशेष कटान हुआ है उसका सर्वेक्षण ड्रोन कैमरे से किया जा रहा है। इसके अलावा नाव के जरिए नदी की गहराई भी नापी जा रही है। सर्वे का काम अभी दो दिन और चलेगा। ड्रोन कैमरे से सर्वेक्षण का कार्य ग्राम पंचायत बेलापरसुवा से लेकर कौड़ियाला गुरुद्वारा तक करीब 30 किलोमीटर क्षेत्र में किया जा रहा है। सर्वेक्षण के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी इसके बाद किसी बड़े प्रोजेक्ट के बाबत सरकार कोई निर्णय लेगी। संवाद