फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियां उफनाईं, नया पिंड गांव बना टापू

विज्ञापन
तिकुनियां में मोहाना नदी के पास के गांव में भरा बाढ़ का पानी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
तिकुनियां। पहाड़ों पर लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के चलते मोहाना और नेपाल की करनाली नदी उफना गईं हैं। मोहाना नदी के किनारे बसा गांव नया पिंड गांव चारों तरफ पानी से घिर गया है। ग्रामीणों को आने जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया इस बाबत सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन

नदी के बढ़ रहे जलस्तर से इंद्र नगर, रननगर के गांव में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है तो मोहाना नदी के पार स्थित चोगुर्जी गांव बाढ़ के पानी से घिर गया है। बीते तीन दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
नया पिंड गांव निवासी कश्मीर सिंह, गुरदेव सिंह, चरणजीत सिंह, मंगल सिंह, मलकीत सिंह, मक्खन सिंह ने बताया कि इसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है। मौके पर लेखपाल संजय कुमार मौजूद हैं। लेखपाल ने बताया कि नजर रखी जा रही है दिक्कत ज्यादा बढ़ने पर ग्रामीणों को गांव से निकालने की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन

-
फिर बढ़ा शारदा नदी का जलस्तर, ग्रामीण परेशान
पलियाकलां। बुधवार को बनबसा बैराज से करीब 80 हजार से अधिक क्यूसेक पानी रिलीज होने के बाद शारदा नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है।
जल आयोग के मुताबिक बुधवार को तीन बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 38 सेंटीमीटर ऊपर 154.480 सेंटीमीटर पर बह रहा था। उधर लगातार बढ़ते-घटते जलस्तर से एक तरफ तो नदी कटान करने लगी है। वहीं दूसरी तरफ निचले गांवों के ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है। ंवाद
-
चौखड़ा से मझगईं आने वाला रास्ता कटने से दिक्कत
मझगईं। सुहेली नदी के उफनाने के बाद चौखड़ा फार्म में खेतिहर इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया था। पानी हटने के बाद बरूही के पास रास्ता कट गया है और वहां नाला बहने लगा है, जिससे निकलने में ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। कटे रास्ते पर सिर्फ पैदल ही लोग निकल पा रहे हैं। खेतों की तरफ जाने का भी यही रास्ता होने से किसान परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें