फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, रंजिशन हत्या का आरोप

विज्ञापन
सोनेलाल फाइल फोटो - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के बबुरी गांव के बाहर खेत में 15 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक के पिता ने रंजिशन हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वालों ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बबुरी गांव के बाहर खेत में बुधवार की सुबह एक पेड़ से 15 वर्षीय रामसिंह पुत्र सोनेलाल का शव लटका मिला। परिजन ने गांव के ही एक युवक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। मृतक के पिता सोनेलाल ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद था। इसी को लेकर दो दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने खेत की तरफ आने से मना किया था और धमकाते हुए कहा था कि दोबारा खेत में आए तो मार डालेंगे। मंगलवार की शाम करीब चार बजे रामसिंह खेत देखने गया था। रात आठ बजे तक जब घर वापस नहीं आया, तो तलाश शुरू की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह मोतीलाल के खेत में पेड़ से उसका शव लटका मिला। पिता का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने ही उसके लड़के की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया है। एसआई राजेश यादव ने बताया कि मामला हैंगिंग का लग रहा है। जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
तीन बीघा जमीन की खातिर चली गई इकलौते पुत्र की जान
मृतक के पिता सोनेलाल का आरोप है कि ग्राम समाज की तीन बीघा जमीन को लेकर विवाद था। करीब 20 वर्षों से उस जमीन पर सोनेलाल काबिज है। इस बार उस जमीन को दूसरे व्यक्ति ने जोत लिया है। उसी जमीन को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

-
मां की हो चुकी है 15 साल पहले मौत
रामसिंह, घर का इकलौता चिराग था। 15 साल पहले मां की मौत के बाद पिता सोनेलाल ने उसे पाला पोसा और मां-बाप दोनों का प्यार दिया। सोनेलाल पुत्र को हमेशा अपने साथ रखता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें