फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक और विकास भवन में आज रहेगा कामकाज ठप

Mon, 18 Jul 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
ऑफिस - फोटो : demo pics
विज्ञापन
ग्राम्य विकास महापरिषद के एलान पर कर्मचारी-अधिकारी सामूहिक अवकाश पर 
विज्ञापन

21 से 23 जुलाई तक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे
उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के आह्वान पर मंगलवार को सभी कर्मचारी और अधिकारी एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, जिससे विकास भवन सहित जिले के 15 ब्लाक  कार्यालयों में ताला लटकेगा। इससे फरियादियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा, तो विकास कार्यों की गति मंद होगी। तहसील दिवस होने के चलते कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर होने से फरियादियों को परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। 
महापरिषद के आह्वान पर 13 मई को गेट मीटिंग करने के बाद से ग्राम्य विकास विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने सोमवार तक काली  पट्टी बांधकर काम किया है। अब मंगलवार यानी 19 जुलाई को सामूहिक अवकाश लेकर कामकाज ठप करेंगे। गांवों के विकास से जुड़े दो अहम विभागों के बीच टकराव का ग्राफ और बढ़ने लगा है। एक विभाग के आंदोलन को दबाने के लिए दूसरा विभाग जवाबी कव्वाली पेश कर रहा है। मसलन जब पंचायत कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया, तो ग्राम्य विकास ने दो घंटे अतिरिक्त कार्य कर विकास कार्यों को प्रभावित नहीं होने देने का दावा किया। अब ग्राम्य विकास के कर्मचारी और अधिकारी सामूहिक अवकाश और कार्य बहिष्कार पर जा रहे हैं, तो पंचायत राज विभाग ने इन पांच दिनों में दो घंटे अतिरिक्त कार्य करने का एलान किया है। ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों। 21 से 23 जुलाई 2016 तक अपनी मांगों पर मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण  कराने के लिए ब्लाक और जिला मुख्यालय पर अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में  उपस्थिति दर्ज कराकर कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

गोला  गोकर्णनाथ। सोमवार को ब्लाक कार्यालय में अधिकारियों कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर  प्रदर्शन करने के बाद काम किया। बीडीओ रचना गुप्त ने बताया कि 19 जुलाई को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर ब्लाक  कार्यालय बंद रहेंगे। बीडीओ ने कहा कि ब्लाक और ग्राम पंचायतों को कमजोर करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस  मौके पर दीनदयाल वर्मा, तेजराम वर्मा, सरोज वर्मा, राजेश कौशल, उमेश कौशल,  अजय शुक्ल, वारिस अली, केतन सक्सेना, सुनील कुमार मौर्य, सुधीर वर्मा, आदि  मौजूद रहे।
बांकेगंज। ब्लाक बचाओ, पंचायतें बचाओ के  नारे के साथ ब्लाक बांकेगंज में महापरिषद के समस्त अधिकारी और कर्मचारी सामूहिक  अवकाश पर रहेंगे। कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने के कारण मंगलवार को ब्लाक में पंचायत विभाग को छोड़कर अन्य कार्यालय बंद रहेंगे। बीडीओ भूषण कुमार ने बताया कि 21 से 23 जुलाई तक ब्लाक के सभी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में  उपस्थिति दर्ज कराकर कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। 
--
पांच दिन दो घंटे ज्यादा काम करेगा पंचायत राज विभाग
ग्राम्य विकास के आंदोलन को जवाब देने की तैयारी
विकास भवन पर 25 जुलाई को करेंगे धरना प्रदर्शन
छह दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्राम्य विकास विभाग के जवाब में पंचायत राज विभाग ने भी कमर कस ली है। 19 से 23 जुलाई 2016 तक ब्लाक और विकास भवन स्थित पंचायत राज कार्यालय में सभी अधिकारी/कर्मचारी दो घंटे अतिरिक्त कार्य करेंगे। इसके बाद 25 जुलाई को विकास भवन पर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक धरना-प्रदर्शन करेंगे। ग्राम्य विकास विभाग के नियंत्रण से मुुक्त करने की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे। 
बता दें कि पंचायत राज सेवा परिषद ने प्रांतीय आह्वान पर ग्राम्य विकास विभाग से मुक्त होने के लिए मई 2016 से बिगुल फूंका है, जिसके विरोध में ग्राम्य विकास विभाग ने भी लाबिंग करते हुए विरोध प्रदर्शन छेड़ रखा है। खास बात यह है कि पंचायत राज सेवा परिषद के आंदोलन से पहले ही ग्राम्य विकास महापरिषद जवाबी कीर्तन शुरू कर देता है। इसी कड़ी में महापरिषद ने 13 जुलाई 2016 से ही खंड स्तरीय विकास प्रशासन के सुदृढ़ीकरण की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन चालू कर रखा हैै, जिसमें मंगलवार को ग्राम्य विकास विभाग के कर्मचारी/अधिकारी सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन करेंगे। इसके जवाब में पंचायत राज सेवा परिषद ने 19 से 23 जुलाई तक सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक कार्यालयों में रहकर काम करने का एलान किया है। इसमें पंचायत राज विभाग के अलावा घटक दल शामिल होंगे। जिला महामंत्री दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि 25 जुलाई को विकास भवन पर जिले भर के कर्मचारी और अधिकारी एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। 

काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया
मोहम्मदी। उत्तर प्रदेश ग्राम्य  विकास महापरिषद के आह्वान पर ब्लाक के सभी संवर्गों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ब्लाक एवं ग्राम पंचायतों को निरंतर कमजोर करने षड्यंत्र के खिलाफ  आंदोलन को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में 14 जुलाई से जारी विरोध प्रदर्शन के बाद 19 जुलाई को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश तथा 21 से 23  जुलाई तक तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा, इसके बाद 24 जुलाई को   प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें