लखीमपुर खीरी। पिछले माह अलग-अलग तिथियों में शादी करने वाले 1015 जोड़े अनुदान राशि पाने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। उपहार सहित अन्य सामग्री तो आयोजन के दौरान ही वर-वधु को दे दी गई थीं, लेकिन 35 हजार का अनुदान अब तक नहीं मिला।
योजना के तहत एक जोड़े के लिए 51 हजार रुपये का बजट है। 10 हजार रुपये का जरूरी सामान, छह हजार रुपये आयोजन में खर्च किए जाते हैं। शेष 35 हजार रुपये कन्या के बैैंक खाते में भेजे जाते हंै। आयोजन के बाद 776 जोड़ों को अनुदान की राशि उनके बैंक खातों में भेज दी गई। बजट के अभाव में 1015 जोड़ों को राशि नहीं मिल पा रही है, जो काफी परेशान है। संवाद
अनुज शर्मा,