पलियाकलां। बिजौरिया निवासी एक युवक की बाइक गड्ढे में पलटने से मौत हो गई।
बिजौरिया ग्राम पंचायत के सैयदपुरवा निवासी सुखविंदर सिंह का 23 वर्षीय पुत्र गुरुसिमरन सिंह घर से पलिया किसी काम से आया था। शनिवार देर शाम वह लौट रहा था। इस दौरान गांव जाने वाले रास्ते पर उसकी बाइक गड्ढे में पड़कर अनियंत्रित होकर गई और काफी दूर जाकर गिरी।
सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की मदद से परिजन उसे लेकर पलिया सीएचसी पहुंचे, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। लोगों की भीड़ का तांता मृतक के घर पर लगा रहा। संवाद