पलियाकलां। पलिया-दुधवा मार्ग पर सिंगहिया मोहल्ले के तहत कुछ लोगों ने एक निर्माण को बुलडोजर से गिरा दिया था। इस मामले में पुलिस को छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने एफआईआर चार लोगों के खिलाफ दर्ज की है।
दुधवा रोड पर सिंगहिया मोहल्ले में दिलदार अली की नौ दुकानें और एक कमरे को मंगलवार की रात कुछ लोगों ने बुलडोजर से गिरा दिया था। बुधवार की सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। दिलदार की तहरीर के मुताबिक जमीन के स्वामित्व का मामला सिविल जज सीनियर डिवीजन के यहां चल रहा था। इस मामले में वर्ष 2018 में स्थगन आदेश भी हुआ था।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर राकेश कुमार व संजय निवासी गोला गेाकर्णनाथ, संतोष कुमारी निवासी मैलानी और कैलाश मिश्रा निवासी मोहल्ला तीर्थ वार्ड नंबर छह गोला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसओ पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।