फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण ले रहीं 906 छात्राएं

Thu, 18 Dec 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अलावा अन्य पांच कॉलेजों में छात्राएं विभिन्न ट्रेडों में बढ़-चढ़ कर प्रशिक्षण ले रही हैं। मौजूदा समय में सभी छह आईटीआई में 906 छात्राएं प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राएं सुनहरे भविष्य को तरासने में जुटी हैं। उनका कहना है कि बेहतर तरीके से दिए जा रहे प्रशिक्षण के बाद नौकरियों के बेहतर विकल्प खुलेंगे।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए आईटीआई के नोडल अधिकारी पीके शाक्यवार ने बताया कि लखीमपुर आईटीआई में 175 छात्राओं के अलावा चंदनचौकी में 173, मोहम्मदी में 173, निघासन में 102, कुंभी में 136 के अलावा धौरहरा आईटीआई में 147 छात्राएं विभिन्न ट्रेडोें में प्रशिक्षण ले रही हैं। आईटीआई में टाटा की ओर से भी करीब छह ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसमें एआई ट्रेड भी शामिल है।
मौजूदा समय में आईटीआई में फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रानिक्स, सिलाई कढ़ाई के अलावा ब्यूटीशियन, वेल्डर, वायरमैन, आशुलिपि हिंदी, फैशन डिजाइन टेक्नालॉजी, स्वींग टेक्नोलाजी, मैकेनिक आरएसी, मैकेनिक ट्रैक्टर, आर्टिसन यूजिंग एडवांस्ड टूल टीटीएल आदि ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें