फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलेरिया की पहचान के लिए लिया जा रहा है ब्लड सैंपल

Tue, 21 Feb 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च में तीन दिन तक खिलाई जाएगी दवा
विज्ञापन

फाइलेरिया रोग की पहचान के लिए शहर के मोहल्लों और आसपास के गांवों में अभियान चलाकर लोगों का ब्लड सैंपल लिया जाएगा, जिससे ब्लड जांच से इसकी पहचान हो सके। ब्लड सैंपल लेने के लिए छाउछ में गुरुवार तक अभियान चलेगा, जिसके बाद सैधरी गांव और फिर मोहल्ला हिदायत नगर में शुरू होगा। 
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ.एमके सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया रोग की पहचान के लिए रात में लोगों का ब्लड सैंपल लेने का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी तक सैधरी में, 23, 25 और 27 फरवरी तक छाउछ में और फिर उसके बाद  28 फरवरी से तीन मार्च तक हिदायतनगर मोहल्ले में ब्लड सैंपल लेने के लिए अभियान शुरू होगा। उन्होंने बताया कि सैधरी में सैंपल के लिए जिला अस्पताल के एलटी महंथ सिंह, अंजनि मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा, करुणा शंकर मिश्रा और सुंदर लाल की टीम, छाउछ के लिए अंजनि मिश्रा, सत्येंद्र वर्मा, आनंद मंगल बाजपेई, बृजकिशोर वर्मा और जसकरन लाल की टीम और हिदायत नगर मोहल्ले के लिए महंथ सिंह, संतोष पांडे, मोहम्मद अकील एवं सत्य प्रकाश अवस्थी की टीम लगाई गई है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि ब्लड सैंपल के बाद 21, 22 और 23 मार्च को तीन दिवसीय अभियान चलाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें