फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल परीक्षण कराया लेकिन बयान दर्ज नहीं

Tue, 21 Feb 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
hotel - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बालिका को अगवा कर जी होटल में बंधक बनाने का मामला
विज्ञापन

शहर के गोला रोड से 12 वर्षीय बालिका को अपहृत कर जी होटल में बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है, लेकिन अभी मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान नहीं कराए गए हैं। वहीं बालिका ने हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपी के बहनोई शिशिर श्रीवास्तव को पहचानने से इंकार किया है। जबकि मुख्य आरोपी एवं होटल संचालक विमल गुप्ता को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन

बता दें कि शहर कीएक कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय बालिका रविवार की रात को बहादुरनगर से झाड़ू पोछा करके साइकिल से घर लौट रही थी। गोला रोड पर राज पैलेस के निकट बाइक से पहुंचे विमल गुप्ता, उनके दो अन्य साथियों ने उसे साइकिल से गिराकर अपहृत कर लिया था। इसके बाद बालिका को मोहल्ला संकटा देवी स्थित जी होटल में बंधक बनाकर रखा गया था। इसकी जानकारी मिलने पर घर वाले पहले होटल पहुंचे, जहां कोतवाली जाने की बात कहने पर होटल संचालक ने बालिका को छोड़ दिया था। इसके बाद परिवार वालों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की थी। इसके बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने जी होटल पर छापेमारी कर आरोपी विमल गुप्ता के बहनोई शिशिर श्रीवास्तव को हिरासत में लिया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़छाड़, पाक्सो और एससी एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की जांच कर रहे सीओ सिटी निर्मल सिंह बिष्ट ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में कुछ खास नहीं आया है। पीड़ित बालिका ने हिरासत में लिए गए आरोपी शिशिर को पहचानने से इंकार कर दिया है। इसलिए मुख्य अभियुक्त विमल गुप्ता की गिरफ्तारी होने पर मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। सीओ सिटी ने बताया कि मंगलवार को बालिका के बयान दर्ज किए गए हैं। जल्द ही मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें