वाईडी कालेज के प्रोफेसर आकाश वार्ष्णेय ने बताया कि मंगलवार की शाम को उनके मोबाइल पर कॉल आई, इस दौरान फोन करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
लखीमपुर खीरी के युवराज दत्त महाविद्यालय में जंतु विज्ञान के प्रोफेसर से मोबाइल पर 10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन गुरुवार को सफलता नहीं मिली। रंगदारी मांगने के आरोपी को पकड़ने के लिए सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा की अगुवाई में पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम सर्विलांस की मदद ले रही है।
विज्ञापन
वाईडी कालेज के प्रोफेसर आकाश वार्ष्णेय ने बताया कि मंगलवार की शाम को उनके मोबाइल पर कॉल आई, इस दौरान फोन करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर अंजाम बुरा होने की धमकी देकर फोन काट दिया। इसके बाद घबराए प्रोफेसर ने पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
मामले के जल्द खुलासे के लिए एसपी विजय ढुल ने सीओ सिटी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम को लगाया है। साथ ही प्रोफेसर को सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी उपलब्ध कराए गए हैं, जो उनके आवास पर तैनात किए गए हैं। सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी की लोकेशन सीतापुर के आसपास ट्रेस हुई है, जिससे उम्मीद है कि उसे जल्द पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।