फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डिब्बों की ट्रेन लेकर भीरा से पलिया तक दौड़ा इंजन

विज्ञापन
रेल लाइन का जायजा लेते रेलवे के अधिकारी।
विज्ञापन
ट्रायल सफल, दस से चल सकती हैं ट्रेनें, मंडल इंजीनियर ने ट्रायल में लिया हिस्सा
विज्ञापन

पलियाकलां। मंगलवार को पलिया-भीरा रूट पर रेलवे ने अंतिम ट्रायल लिया, जिसमें भीरा-अतरिया-पलिया तक दो डिब्बों को जोड़कर इंजन लाया गया और फिर वहां से वापस ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, दस दिसंबर से बहराइच से मैलानी रूट पर रेल संचालन बाढ़ से पहले की भांति शुरू हो सकता है।
मंगलवार को मंडल इंजीनियर मानसी मित्तम ने भीरा से अतरिया रेलवे क्रॉसिंग-पलिया तक किए गए रेल ट्रायल का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां-जहां से रेल लाइन कट गई थी उसका बारीकी से निरीक्षण किया। बाढ़ के कारण रेललाइन अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के आगे, रपटा पुल के पास काफी कट गई थी, जिसकी मरम्मत रेलवे द्वारा अब पूरी कर ली गई है। मंगलवार को अंतिम रेल ट्रायल किया गया। इस दौरान सहायक मंडल इंजीनियर मैलानी लाल बहादुर, बहराइच रामबाबू सागर, एडीएन गोरखपुर जेएन सिंह, अनुभाग इंजीनियर पलिया रवि कुमार सिंह, तिकुनियां विनोद सिंह, अमित कुमार आदि रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। पलिया के अनुभाग इंजीनियर रवि कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को दो डिब्बों को जोड़कर इंजन भीरा से अतरिया तक चलाया गया है, जिसका सफल ट्रायल हुआ है। दस दिसंबर से इस रूट पर रेल का संचालन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान साइट पर काम पूरा होने के बाद मंगलवार को शाम लगभग साढ़े चार बजे एक डीजल पॉवर (इंजन) में दो बोगियां अटैच कर ट्रायल किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रायल सफल रहा। बताया कि अभी कुछ काम शेष है, जिसके पूरा होते ही इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बहाल हो जाएगा।
- महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें