फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी रोड के नालों से हटवाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
विज्ञापन
पक्के अतिक्रमण में गुम हो गया था नाला, पालिका की जेसीबी देख दहशत में दिखे दुकानदार
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को एसडीएम सदर की मौजूदगी में कचहरी रोड से अतिक्रमण हटवाया। एसडीएम के सख्त तेवर से दुकानदार और रेस्टोरेंट संचालक दहशत में दिखे।
नाले-नालियों की तलीझाड़ सफाई न हो पाने की वजह से बारिश में सड़कों पर जलभराव होता है। नालों पर पक्का अतिक्रमण होने से सफाई भी नहीं हो पाती है। दुकानदारों ने नालों पर तीन से चार फुट तक कब्जा कर दुकानें आगे बढ़ाकर शटर लगवा दिए हैं। इससे उनकी दुकानें तो चौड़ी हो गईं, लेकिन नाले-नालियों की सफाई रुक गई। बरसों से इनकी सफाई न होने से यह सब बंद पड़े हैं। यही कारण है कि हलकी बारिश में ही सड़कों पर जलभराव होने लगा है। इस बार शासन की ओर से नालों को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनकी सफाई कराने का आदेश जारी होने पर पालिका प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसके तहत बुधवार को कंपनी बाग से आर्यसमाज मंदिर तक अतिक्रमण हटाए जाने से नाला खुलकर सामने आ गया। आसपास के लोगों ने बताया कि दुकानदारों ने नाले का पूरी तौर से वजूद ही मिटा दिया था। अब अतिक्रमण हट जाने से जलभराव की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।
दुकानदार खुद तुड़वाते नजर आए अपना छज्जा
जेसीबी को देखकर मेन रोड तक के दुकानदार दहशत में आ गए। जेसीबी से बचने के लिए दुकानदार खुद नाले पर बने छज्जा हटवाने में लग गए। बता दें कि मेन रोड के दुकानदारों ने नाले से आगे बढ़कर करीब तीन से चार फिट आगे तक छज्जा बनवाकर उस पर शटर लगवाए हैं। इस कारण नाला काफी अंदर हो गया है, जिससे उसकी सफाई तक नहीं हो पाती है। इससे मेन रोड पर बारिश में पानी भरता है।
एसडीएम बोलीं, मुझे दबाव में लेने की कोशिश मत करना
नाले पर कई शोरूम वालों ने टाइल्स और पत्थर लगवा रखे थे। जेसीबी देखकर कुछ शोरूम मालिक एसडीएम से विरोध जताने लगे। इस पर एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों से दो टूक कहा कि अतिक्रमण तो हटकर ही रहेगा, दबाव में लेने की कोशिश कदापि न करना। एसडीएम का पारा हाई देखकर दुकानदार वहां से निकलते नजर आए।
बरसों बाद अतिक्रमण हटते ही नजर आने लगा नाला
कचहरी रोड पर पक्का अतिक्रमण होने के कारण नाले का वजूद ही मिट गया था। बुधवार को जब जेसीबी से इसे हटवाया गया तो नाला खुलकर सामने आ गया। आसपास के लोगों का कहना था कि नाला करीब पांच फुट गहरा था, जिसे दुकानदारों ने पूरी तरह से बंद ही कर दिया था। अतिक्रमण हटने से सड़क पर जलभराव से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

आज हटेगा रोड के दूसरी तरफ का अतिक्रमण
एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने बताया नालों से अतिक्रमण हटवाने के लिए पूरे शहर में अभियान चलेगा। बुधवार को कंपनी बाग से आर्यसमाज मंदिर तक रोड के एक तरफ का अतिक्रमण हटवाया गया है। बृहस्पतिवार को रोड के दूसरी ओर के नाले से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इसके बाद मेन रोड पर अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें