फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने ग्रंट नंबर तीन और बंगाली कॉलोनी के आसपास फसलें कीं तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन से भीरा रेंज जंगल के आसपास खेतों में उत्पात मचा रहे हैं हाथी
विज्ञापन

बांकेगंज। नेपाल से आकर भीरा रेंज की छैरासी बीट में डेरा डाले जंगली हाथियों ने ग्रंट नंबर तीन और बंगाली कॉलोनी के आसपास खेतों में जमकर उत्पात मचाया। इन हाथियों ने किसानों की धान, गन्ने की फसल उजाड़ दी। रात भर उत्पात मचाने के बाद हाथी फिर छैरासी बीट में आ गए हैं।
पिछले पांच दिनों से दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज में डेरा डाले जंगली हाथियों का उत्पात थम नहीं रहा है। शनिवार रात यह हाथी पल्हनापुर होते हुए बांकेगंज कस्बा से सटे ग्रंट नंबर तीन और बंगाली कॉलोनी जा धमके। यहां के किसानों राजवीर सिंह भंगू, संदीप सिंह गिल, जसवीर सिंह, आकाश, परमजीत सिंह के खेतों में काफी देर रात तक उत्पात मचाया। सुबह होने से पहले ही हाथी वापस छैरासी बीट जंगल चले गए हैं। रविवार खेतों की ओर गए किसानों ने हाथियों के पैरों तले रौंदी गई फसल देखी तो होश उड़ गए। निगरानी टीमें लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि हाथियों के ग्रंट नंबर तीन और बंगाली कॉलोनी के आसपास फसलों को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिली है। ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के तरीके बताते हुए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें