फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: भीषण गर्मी में जंगली जानवर भी बेहाल, दुधवा में हाथी कर रहे जल विहार; देखिए वीडियो

Wed, 15 May 2024 01:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

दुधवा में भीषण गर्मी के चलते हाथी जलाशयों की तरफ से रुख कर रहे हैं। दुधवा के तालाबों में हाथियों को जल विहार करते देखा जा रहा है।
विज्ञापन
जलाशय में मस्ती करते हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी में इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। पशु-पक्षी जहां छांव ढूंढ़ रहे हैं, वहीं जंगली जानवर पानी का सहारा ले रहे हैं। इन दिनों दुधवा के तालाबों में हाथियों को जल विहार करते देखा जा रहा है। इसके वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं। 

विज्ञापन


भीषण गर्मी के चलते दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन तालाबों, कच्चे व पक्के वाटरहोल्स में लगातार पानी भरवा रहा है। इन दिनों सारे वाटरहोल्स और तालाब पानी से लबालब भरे नजर आ रहे हैं। जंगल में पेड़ों की छांव में ठंडे पानी से अपने शरीर का तापमान कम करने के लिए हाथियों के एक झुंड ने तालाब में खूब स्नान किया। काफी देर तक चिंघाड़ते हुए हाथी तालाब में जल विहार करते नजर आए। इस बीच ये हाथी एक दूसरे पर सूंड़ से पानी के फौव्वारे छोड़ रहे थे। पेट्रोलिंग कर रही वन कर्मियों की टीमों ने इस नजारे को देख और अपने कैमरों में कैद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने बताया कि दुधवा के जलाशयों में इस समय बाघ समेत विभिन्न दुर्लभ वन्यजीवों की अच्छी साइटिंग हो रही है। इन दिनों दुधवा और किशनपुर सेंक्चुरी में भ्रमण पर आ रहे सैलानियों को जलाशयों के आसपास बाघ, बाराहसिंगा हिरन समेत अन्य दुर्लभ वन्यजीवों के खूब दीदार हो रहे हैं। साथ ही जलाशयों में कलरव करते स्थानीय पक्षियों की चहचाहट से सैलानी मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें