मैलानी में निरीक्षण करतीं डीआरएम
- फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी। एनई रेलवे की डीआएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने शुक्रवार को मैलानी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मैलानी-बांकेगंज के बीच जुलाई में काम शुरू हो जाएगा। डीआरएम दोपहर लगभग ढाई बजे निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से बिछिया से मैलानी पहुंचीं। यहां उन्होंने वेटिंग रूम, स्टेशन परिसर, फुटओवर ब्रिज, स्टेशन पर साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर अमृत महोत्सव के तहत चल रहे प्याऊ तक गईं। उन्होंने नागरिकों से स्टेशन पर साफ-सफाई में अपना सहयोग की अपील के साथ ही संबंधितों को स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने को कहा।
विंडो ट्रेलिंग के दौरान बिछिया-मैलानी-ऐशबाग रेलखंड के बीच स्टेशन भवन, समपार फाटक, कर्व, पुलों, स्टेशन यार्ड, सिगनल आदि को देखा। बताया कि जुलाई तक वन विभाग से एनओसी मिलने की उम्मीद है। एनओसी मिलते ही मैलानी से बांकेगंज के बीच रुका हुआ विद्युतीकरण का काम शुरू हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम, सीनियर डीओएम, सीनियर डिवीजनल इंजीनियर एस एंड टी, सीनियर डीईएन द्वितीय सहित शाखा अधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा नेता आनंद मौर्या ने दिया ज्ञापन
मैलानी। भाजपा नेता आनंद मौर्या ने डीआरएम को ज्ञापन देकर मैलानी-बहराइच के बीच एक और गाड़ी चलाने, मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस को मैलानी से सुबह पांच बजे चलाने और वापसी में रात दस बजे मैलानी पहुंचने, सुबह छह बजे चलने वाली पैसेंजर को मैलानी से सुबह आठ बजे चलाने की मांग की गई।