फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढढौरा गांव में बुजुर्ग पिता का हत्यारा बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले गन्ने के खेत में बरामद हुआ था बुजुर्ग का शव
विज्ञापन

पुलिस बोली, आरोपी रविंद्र दस दिन पहले भी कर चुका था पिता संतराम की हत्या की कोशिश संवाद न्यूज एजेंसी
मितौली। मितौली थाना क्षेत्र के ढढौरा गांव में चार दिन पहले गन्ने के खेत में बरामद हुए बुजुर्ग के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के छोटे बेटे को आलाकत्ल लुंगी सहित जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में मृतक के छोटे बेटे सहित दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसओ ने बताया कि रविंद्र उर्फ नन्हे पुत्र संतराम को भीखमपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (लुंगी) भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रविंद्र दस दिन पहले भी अपने पिता संतराम की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास कर चुका है। मृतकों के बेटों ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि रविंद्र पिता से संपत्ति में हिस्सा चाहता था। वह मकान और खेत अपने नाम कराना चाह रहा था, जबकि पिता अपने जीते जी रविंद्र और अन्य बेटों के नाम जमीन करना नहीं चाह रहे थे। रविंद्र इसी बात को लेकर रंजिश मानता था। 10 दिन पहले भी संपत्ति बंटवारे को लेकर रविंद्र ने पिता की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि जब रविवार को संतराम खेत पर गए तो रविंद्र भी उनके पीछे खेतों की ओर गया था। जहां पर एक बार फिर पिता से संपत्ति को लेकर बातचीत हुई। अपने जीते जी संपत्ति नाम न करने की जिद पर अड़े बुजुर्ग पिता की बात सुनकर रविंद्र आगबबूला हो गया और उसने अपने रिश्ते के साले सुभाष के साथ मिल कर लुंगी से पिता का गला घोट दिया और मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें