लखीमपुर खीरी। युवराजदत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने बताया कि बीए, बीएससी एवं बीकॉम में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। सूची कॉलेज की वेबसाइट और सूचना बोर्ड पर चस्पा करा दी है।
उन्होंने बताया कि दूसरी मेरिट सूची शामिल छात्र छात्राओं के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर निर्धारित है। अंतिम तारीख तक छात्र छात्राएं अपना प्रवेश अवश्य ले लें। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची के छात्रों का प्रवेश होना संभव नहीं होगा। प्राचार्य ने बताया कि एमए,एमकॉम एवं एमएससी प्रथम सेमेस्टर की प्रथम मेरिट सूची में शामिल छात्र छात्राएं अंतिम तिथि 13 अक्तूबर तक अपना प्रवेश करा लें। इसके बाद प्रवेश नहीं होगा।
घोषित मेरिट
बीए प्रथम सेमेस्टर में सामान्य वर्ग-330, ओबीसी-273, एससी-204, एसटी-314 एवं बीएससी बायोलॉजी प्रथम सेमेस्टर में सामान्य वर्ग- 350, ओबीसी-300 एवं प्रतीक्षा सूची-285, एससी-276 एवं प्रतीक्षा सूची- 261 है।