फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने उठाया चॉक और डस्टर, बच्चों से पहाड़े सुने और पढ़ाया

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में शिक्षक बने कमिश्नर ने स्कूल में बच्चों को पढ़ाया। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ममरी। मंगलवार को कमिश्नर रंजन कुमार सिविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय झाऊपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कक्षा आठ में बच्चों का न सिर्फ शैक्षिक स्तर जांचा बल्कि उनको पढ़ाया भी।
विज्ञापन

कमिश्नर ने बालिका मीना देवी से 19 और श्रीदेवी से 9 का पहाड़ा सुना। बच्चों की किताबें देखीं और उनके विषय से संबंधित सवाल भी किए। उन्होंने बच्चों से मिलने वाले मिड डे मील के विषय में भी जानकारी की। बच्चों ने बताया कि उन्हें आज दाल चावल मिला। विद्यालय की समय सारणी और खेल कैलेंडर देखा।
निरीक्षण में नोडल अधिकारी स्वयं शिक्षक की भूमिका में नजर आए। कमिश्नर ने कक्षा आठ के विद्यार्थियों की पाठशाला लगायी, उन्हें गणित पढ़ाई और सवाल भी हल कराए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षक समय से स्कूल पहुंचकर नौनिहालों का भविष्य संवारने में पूरी तन्मयता से जुट जाएं। उनका पूरा जोर बच्चों के बेहतर पठन पाठन, किताबों के रखरखाव और गृहकार्य के साथ समय प्रबंधन एवं साफ सफाई पर टिका रहे।
विज्ञापन

पूछने पर इंचार्ज प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में 4 सहायक अध्यापक, 3 अनुदेशक व एक शिक्षा मित्र कार्यरत है। वही एक अनुदेशक मातृत्व अवकाश पर है। उन्होंने अनुदेशक प्रियम शुक्ला से खेल गतिविधियों की जानकारी ली। शुक्ला ने बताया कि बच्चों को खो-खो, कबड्डी, इनडोर एवं आउटडोर के जरिए खेल गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। कमिश्नर के पूछने पर बीएसए लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में 203, उच्च प्राथमिक विद्यालय में 230 सहित कुल 433 बच्चे नामांकित हैं। जिसमें आज प्राथमिक विद्यालय में 131 व उच्च प्राथमिक विद्यालय में 158 बच्चे उपस्थित मिले।
--
झाऊपुर गांव में देखी साफ सफाई, ग्राम सचिवालय का किया निरीक्षण
आयुक्त रंजन कुमार ने ग्राम पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मिशन शक्ति कक्ष, मीटिंग के लिए बने कम्युनिटी हाल को भी देखा। उन्होंने गांव कि साफ सफाई की व्यवस्था भी देखी। पॉलीथिन मिलने पर उन्होंने निर्देश दिया कि पॉलिथीन एकत्र कर उसके निस्तारण की कार्रवाई की जाए। नोडल अधिकारी ने ग्राम प्रधान श्रीमती शकुन जायसवाल से गांव में क्रियान्वित विकास कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि आगे भी आज की तरह साफ सफाई व्यवस्था को बनाए रखा जाए। इस दौरान उन्होंने गांव में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) एवं शौचालय के लाभार्थियों की संख्या जानी। उन्होंने सामुदायिक शौचालय भी देखा। जिसे स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें