पलियाकलां। शहर के एक इंटर कॉलेज के शिक्षक ने छात्र व उसके पिता पर आफिस में आकर मारपीट करने व जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
शहर के गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज के शिक्षक नगला निवासी सपन कुमार पुत्र सियाराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र व उसके पिता ने छह सितंबर को उनके आफिस में उनको पीट दिया। जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। मामले में सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने शिक्षक का मेडिकल कराकर मामले में जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों ने सुलह हो गई है। संवाद