फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र पाते ही 338 अभ्यर्थी बने सहायक अध्यापक

विज्ञापन
खीरी सांसद एवं डीएम ने नवनियुक्त शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। करीब दो साल से नियुक्ति पत्र मिलने की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद अहम रहा। जिला प्रशासन की ओर से मैरिज लॉन में आयोजित समारोह में सहायक अध्यापक बनने का नियुक्ति पत्र पाकर 338 अभ्यर्थियों की खुशी का ठिकाना न रहा। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने एनआईसी में वर्चुअल बैठक में पांच लोगों को नियुक्त पत्र देकर ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शुभकामनाएं दी तो सहायक अध्यापकों ने भी सीएम का आभार जताया। जिले के रिक्त 354 पदों के सापेक्ष 338 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए, इसमें 143 शिक्षामित्र हैं।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ सांसद अजय मिश्र, सदर विधायक योगेश वर्मा, शशांक वर्मा, मंजू त्यागी एवं डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ अरविंद सिंह ने मां सरस्वती का पूजन करके किया। नियुक्ति पत्र देने के बाद सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि नामांकन में जिला खीरी प्रदेश में पहले स्थान पर है। यह सब शिक्षकों की बदौलत हुआ है। ऑपरेशन कायाकल्प एवं मिशन प्रेरणा के तहत बेसिक स्कूलों में शिक्षा के स्तर और मूलभूत सुविधाओं में परिवर्तन हुआ है। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों को ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। विधायक शशांक वर्मा, एवं योगेश वर्मा, विधायक श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने शुभकामनाएं दीं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा शिक्षक का समाज में विशिष्ट स्थान है। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। इसलिए इस विशेषता को बनाए रखना होगा। सीडीओ अरविंद सिंह ने कहा वह सिर्फ शिक्षक की नौकरी करने नहीं जा रहे, बल्कि आने वाले भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी का निर्वहन करने जा रहे हैं। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह, अंबरीष सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, डायट प्राचार्य ओपी गुप्ता, बीएसए बुद्धप्रिय सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक दिलीप सिंह, सहायक सूचना निदेशक रत्नेश चंद्र सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
वर्चुअल बैठक कर सीएम ने दिए नियुक्ति पत्र
समारोह से पहले जिला सूचना विज्ञान केंद्र में दोपहर एक बजे लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पांच अभ्यर्थी गुरदीप सिंह, आरती गौतम, मधु देवी, अजीम खान और बंधो देवी को शिक्षक बनने का नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज मिला सपनों का आसमान
एक लंबे इंतजार के बाद नियुक्ति पत्र पाकर बेहद खुशी मिली है। बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने के लिए हर संभव प्रयास रहेगा।
-हेमलता वर्मा, निवासी लालपुर
जिस पल का कई माह से इंतजार से था। शुक्रवार को वह पूरा हुआ। अब छात्रों को अच्छी शिक्षा देने के लिए पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य करूंगी।
-शिवानी श्रीवास्तव, निवासी ऑफीसर कॉलोनी
सालों की मेहनत आज सफल हो गई। अब अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए मेहनत होगी।
-कोमल गुप्ता, निवासी गोला
नियुक्त पत्र पाकर बेहद खुश हूं। नौकरी पाने का सपना देखा था, जो शुक्रवार को पूरा हो गया। अब छात्रों को बेहतर शिक्षा देना ही हमारा उद्देश्य है।
-जूली गौतम, निवासी रामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें