फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक के चक्कर में यात्रियों से भरी निजी बस खाई में पलटी, एक महिला की मौत

विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराते जख्मी यात्री।
विज्ञापन
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में पतरासी गांव के पास हुआ हादसा, सीओ सिटी ने जाना यात्रियों का हालचाल
विज्ञापन

करीब एक दर्जन से अधिक यात्री जख्मी, सभी जिला अस्पताल में भर्ती
महेवागंज/लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में पतरासी गांव के पास रविवार को गन्ना भरे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में यात्रियों से भरी प्राइवेट बस सड़क किनारे खाई में पलट गई, जिससे 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। साथ ही दर्जन भर से अधिक यात्री महिला, बच्चे व पुरुष घायल भी हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घायल यात्रियों का हालचाल लेने सीओ सिटी अरविंद वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे।
रविवार की दोपहर बाद प्राइवेट बस (यूपी 31टी 7484) ढकेेरवा (निघासन) से यात्रियों को लेकर लखीमपुर आ रही थी। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। रास्ते में करीब तीन बजे फूलबेहड़ क्षेत्र के पतरासी गांव के निकट चारू गुड़ उद्योग के पास बस चालक उमाशंकर ने गन्ना भरे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की तो अचानक सामने से बोलेरो गाड़ी आ गई। इससे चालक ने बस को बाएं साइड में मोड़ना चाहा, लेकिन बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चंदपुरा थाना धौरहरा निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी सूरज प्रसाद की मौत हो गई, जबकि सदर कोतवाली के राजापुर गांव निवासी 11 वर्षीय अभिषेक पुत्र पिंकू वर्मा, 13 वर्षीय नैंसी वर्मा, 18 वर्षीय पल्लवी पुत्री महादेव, चार वर्षीय तन्नू पुत्री रिंकू वर्मा, चंदपुरा निवासी 13 वर्षीय नंदनी पुत्री सूरज प्रसाद, जनार्दन पुरवा रमियाबेहड़ निवासी 68 वर्षीय उत्तम कुमार, हाथीपुर मथुुरा कालोनी निवासी 65 वर्षीय रामकिशोर, चंदपुरा निवासी 35 वर्षीय इसराइल, बलदेवपुरवा निघासन निवासी 35 वर्षीय उमाशंकर, अग्घरा गुलरिया धौरहरा निवासी रजनी शुक्ला, सात वर्षीय देवा शुक्ला पुत्र रामू, पांच वर्षीय अश्वनी शुक्ला पुत्र रामू, ढखेरवा निवासी सालिहा पत्नी साकिब, शाहीन पत्नी अनीस, रमियाबेहड़ निवासी शिवा शुक्ला चोटिल हो गए। इन सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कई यात्रियों के रुपये, मोबाइल और पायल हुए गायब
बस पलटने के बाद यात्रियों को रेस्क्यू करने के दौरान कई यात्रियों का सामान, रुपये व पायल आदि गायब हो गए। हादसे में घायल अग्घर गुलरिया निवासी रजनी शुक्ला ने बताया कि उनके 10 हजार रुपये व स्मार्टफोन गायब हो गया है। रीमा शुक्ला ने बताया कि उनके भी 500 रुपये कहीं गिर गए। जुलेखा ने बताया कि मोबाइल व पर्स गायब हो गया। सालिहा की पायल गायब हो गई।
विज्ञापन

फूलेबहड़ क्षेत्र में ओवरटेक करने के चक्कर में प्राइवेट बस सड़क किनारे खाई में पलट गई थी, जिसमें एक महिला की मौत हुई है और करीब 14 यात्री घायल हुए हैं। दो-तीन यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। शेष यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
- अरविंद वर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें