फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग
- फोटो : संवाद
20 यात्री मामूली रूप से झुलसे
घटना में करीब 20 यात्री मामूली झुलस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। बस में आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। घटना की सूचना मिलते ही मैगलगंज कोतवाल रविंद्र पांडे मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन आग की सूचना के लगभग दो घंटे बाद दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच सकी, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की देरी पर नाराजगी जताई है।
संबंधित वीडियो