फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजापुर मंडी पहुंचे डीएम, मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम का किया मुआयना

विज्ञापन
मतगणना स्थल का जायजा लेते डीएम और सीडीओ - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह के संग शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए जिले की आठों विधानसभाओं के लिए मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम की तैयारियां परखीं।
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों से निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया को लेकर गहन मंथन किया, संबंधित को निर्देशित किया कि सारी तैयारी पुख्ता हो ताकि मतगणना के दौरान कोई असुविधा व समस्या न होने पाए। डीएम ने विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में प्रस्तावित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
डीएम ने अफसरों के संग पूरे मंडी परिसर का पैदल भ्रमण कर मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम की तैयारियां देखी। संबंधित अधिकारियों से उन्होंने प्रस्तावित मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम के लिए आवश्यक सुविधाओं, व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंध के संदर्भ में जारी तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह, डिप्टी डीईओ/ एडीएम संजय सिंह, आरओ राजेश कुमार, विनीत उपाध्याय, पंकज श्रीवास्तव, श्रद्धा सिंह, विधेश, डॉ अमरेश, धीरेंद्र सिंह, अविनाश चंद्र मौर्य समेत डिप्टी कलक्टर इला प्रकाश मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें