फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम सहित अन्य लोगों ने 25 पीड़ित बच्चों को लिया गोद

विज्ञापन
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की कार्यशाला में बच्चे को पोषण किट देते डीएम व उनकी पत्नी।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में हुई टीबी रोग को कार्यशाला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। विश्व क्षय रोग दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला हुई। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के भाषण का सीधा प्रसारण भी देखा गया। सीएमओ ने कार्यक्रम की आवश्यकता, प्रासंगिकता बताते हुए कार्यशाला का उद्देश्य और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य एवं क्षय रोग का वर्तमान परिदृश्य पर विचार रखे। साथ ही लोगों से टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया।
आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह ने लोगों से टीबी ग्रसित बच्चों को गोद लेकर इससे मुक्ति दिलाने का आहवान किया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि 2025 तक देश को टीबी रोग मुक्त करना है। इसके लिए सतत एवं व्यापक स्तर पर प्रयास जारी है। टीवी की जांच, उपचार आदि की सुविधा सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क है। निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी रोगियों को 500 रुपये न्यूट्रिशन सपोर्ट प्रति माह दिए जाते हैं। समाज के कमजोर तबके के टीबी पीड़ित बच्चों को गोद लेकर उनकी मदद करे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि दो हफ्ते तक लगातार खांसी, बुखार, रात में पसीना आना, भूख न लगना, वजन में लगातार गिरावट टीवी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसा लगने पर इलाज कराएं। रोग मुक्त करने का एकमात्र साधन रोगी की सेवा है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ अश्विनी एके आदिम, वीसी पंत, सीएमएस डॉ. मदनलाल, डॉ. ज्योति मेहरोत्रा, डीपीएम अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व आकांक्षा समिति अध्यक्ष ने एक-एक बच्चे को लिया गोद
जिला आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह ने हाथीपुर उत्तरी निवासी 17 वर्षीय आशीष कुमार को गोद लिया है। वहीं डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने नौरंगाबाद निवासी 11 वर्षीय उनेश को गोद लिया। सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने हिदायत नगर निवासी 14 वर्षीय शमीम बानो, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन नरेंद्र सिंह ने भी एक बच्चे को और क्षत्राणी सभा एवं आईएमए के चेयरमैन ने 10-10 बच्चों को गोद लेकर टीबी मुक्त भारत के भागीदार बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें