फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लाभार्थियों को बांटे ऋण स्वीकृत पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
4177 लाभार्थियों को 100 करोड़ 15 लाख का बंटा ऋण
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। इंडियन बैंक के तत्वावधान में बुधवार को मेगा क्रेडिट कैंप लगाया गया, जिसमें विभिन्न राष्ट्रीयकृत व निजी बैंकों ने सरकारी योजनाओं में 4177 लाभार्थियों को सौ करोड़ 15 लाख का ऋण स्वीकृत किया। इसमें से 3438 लाभार्थियों को 61 करोड़ 50 लाख की ऋण धनराशि उनके खातों में भेजी गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सरकार ने जनधन योजना के जरिए लोगों को बैंकों से जोड़ा और कोविड काल में सरकार ने इन्हीं खातों में आर्थिक मदद भी भेजी।
डीडी कृषि डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि कृषि क्षेत्र के उन्नयन में बैंकों का बड़ा योगदान है। सरकार किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम बैंकों के जरिये न केवल क्रियान्वित कर रही है, बल्कि किसानों को सशक्त भी बना रही है। उप मंडल प्रमुख गजेंद्र सिंह चिलवाल ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बैंकों द्वारा वित्तपोषण किए जाने का मेगा क्रेडिट टाइम एक अच्छा जरिया है। वहीं एलडीएम बीएस राणा ने बताया कि देश के विकास व सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन मे बैंकों का अहम किरदार है। बैंकों को अपना सच्चा मित्र माने और बैंकों से जो लोन ले उसे पूरी इमानदारी से वापस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें