फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस के बाढ़ राहत वाहन को डीएम व विधायक ने झंडी दिखाकर किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा लखनऊ की महासचिव डॉ. हिमा बिंदु नाइक के निर्देश पर जिला रेडक्रॉस शाखा खीरी को मिली बाढ़ राहत सामग्री का वितरण कराने के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व विधायक अरविंद गिरी ने वाहन को झंडी दिखाकर ब्लॉक बिजुआ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

जिला कोऑर्डिनेटर (रेडक्रॉस) आरती श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ राहत सामग्री ब्लॉक बिजुआ के 300 बाढ़ प्रभावित परिवारों में वितरित की जाएगी। बाढ़ राहत सामग्री में तारपोलीन, किचन सेट, प्लास्टिक बकेट, गर्म कंबल, टी-शर्ट, फेस मास्क, साबुन, फेस शील्ड, हाइजीन किट आदि सामग्री शामिल है। इस मौके पर सेवानिवृत्त एसीएमओ डॉ. रविंद्र शर्मा व रेडक्रॉस सचिव/ एसीएमओ डॉ. कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे। बाढ़ राहत सामग्री वितरण में रेडक्रॉस आजीवन सदस्य अनुराग सक्सेना, विजय यादव, कुलदीप सिंह, आर्येन्द्र पाल सिंह, स्वयंसेवी बबिता सक्सेना, अमर श्रीवास्तव, रजनी सिंह, पूजा श्रीवास्तव, मीनाक्षी यादव, हर्यक सिंह, अशोक कुमार, राकेश, अमर नाथ शुक्ला का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें