फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 14 पदों के लिए 30 दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने दावेदारी ठोकी है तो कार्यकारिणी के कुल 14 पदों के लिए 30 दावेदार चुनाव मैदान में सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री अजय कुमार पांडे ने जानकारी दी कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र शुक्ला, विनय कुमार सिंह और अवधेश सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज किशोर तिवारी और सुयश मिश्र बॉबी ने नामांकन कराया है। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए जावेद हनीफ, नीरज मिश्र और उत्तम राज ने अपनी दावेदारी पेश की है। महामंत्री पद के लिए सर्वाधिक पांच प्रत्याशियों ने अपना दावा पेश किया है जिनमें राजीव कुमार पांडे, विश्वपाल वर्मा, अश्वनी कुमार मिश्र, मनोज जयसवाल और मथुरा प्रसाद अवस्थी ने अपना नामांकन कराया है। संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए सुखबीर सिंह चौहान, जितेंद्र वर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, अनूप अवस्थी, गौरव बाजपेई, अफसर अली, मुकेश भारती ने अपना नामांकन दाखिल किया है। कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ पद के लिए अकबर अली नकवी, प्रमोद यादव, प्रदीप मिश्र, अनुराग पांडे ने अपना नामांकन दाखिल किया है तो कार्यकारिणी सदस्य के 3 पदों के लिए ज्ञानेंद्र सिंह, गौरव कुमार और खली उल्ला खान ने अपना पर्चा दाखिल किया है। संवाद
कार्यकारिणी जूनियर निर्विरोध
जिला अधिवक्ता संघ की नामांकन प्रक्रिया समाप्ति की घोषणा के बाद कार्यकारिणी जूनियर ग्रुप के लिए तीन पदों के सापेक्ष तीन ही आवेदन प्राप्त होने के कारण तीनों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद तीनों का निर्वाचित घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें