फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आफत की बारिश... सड़कें डूबीं, घरों में घुसा पानी

Mon, 30 Jun 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सोमवार को हो रही तेज बारिश में भीगती हुई जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लगातार दो दिन से हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की समस्या हो गई। गोला गोकर्णनाथ के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां कई घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन

लखीमपुर शहर के निचले इलाकों समेत खीरी मार्ग पर काशीनगर के पास, रोडवेज बस स्टैंड के पास, हीरालाल धर्मशाला चौराहे पर और कचहरी मार्ग पर और जिला पंचायत कार्यालय परिसर में जलभराव हो गया। रुक-रुककर हो रही बारिश से पारा भी लुढ़क गया है। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।
40 डिग्री तक पहुंचने वाला अधिकतम पारा सोमवार को लुढ़ककर 32 डिग्री आ पहुंचा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
विज्ञापन




निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में स्थिति हुई बदतर

संवाद न्यूज एजेंसी

गोला गोकर्णनाथ। सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर परिक्षेत्र की स्थिति और भी खराब हो गई। इस कदर जलभराव हो गया है कि धार बहने लगी। गोकर्ण तीर्थ और मंदिर के रास्ते लबालब हो गए।
पानी की धार इतनी तेज थी कि दुकानों के सामने रखीं बेंचें और तख्त उतराने लगे। चीनी मिल गेट से मिल्क डायवर्जन मार्ग, आंबेडकर तिराहा और शिवम चौराहा होते हुए सिनेमा रोड से नानक चौकी तक मार्गों पर नहर की तरह तेज बहाव से धार बह रही थी।
अर्जुन नगर कॉलोनी, भारत भूषण कॉलोनी, वीर अब्दुल हमीद मार्केट, नीची भूड़, गुप्ता कॉलोनी, कुम्हानटोला, मंगला देवी मंदिर मार्ग सहित कमोबेश शहर के सभी निचले इलाकों में बरसात में हालत खराब रहे। भारत भूषण कॉलोनी में राजेंद्र अवस्थी, सिनेमा मार्ग निवासी राज सोनी सहित तमाम घरों व दुकानों में जलभराव हो गया। अलीगंज मार्ग पर कई अंडरग्राउंड दुकानों, और शोरूम में जलभराव हो गया।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया, नालों की तलीझाड़ सफाई कराई जा चुकी थी। इसलिए कुछ समय के बाद पानी उतर गया। सफाई कर्मियों की टीमें लगातार काम कर रही हैं। कॉरिडोर निर्माणाधीन है, इसलिए वहां दिक्कत है। संवाद

ढह गई मंडी समिति की बाउंड्रीवाल

अलीगंज मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति की बाउंड्रीवाल का कुछ हिस्सा तेज बारिश में ढह गया। मंडी सहायक सौरभ कुमार ने बताया कि बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए पूर्व में ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

सोमवार को हो रही तेज बारिश में भीगती हुई जाती युवतियां। संवाद

सोमवार को हो रही तेज बारिश में भीगती हुई जाती युवतियां। संवाद

सोमवार को हो रही तेज बारिश में भीगती हुई जाती युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें