फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रेनें बंद होने से जंगल सफारी के पर्यटक होंगे निराश

Mon, 30 Jun 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर आवागमन बंद होने से टूरिस्ट कोच से जुलाई के पहले दो फेरों के पर्यटक दुधवा नेशनल पार्क की जंगल सफारी से वंचित रहेंगे।
विज्ञापन

विस्टाडोम की तर्ज पर बने एसी टूरिस्ट कोच से मैलानी-नानपारा हेरिटेज मीटरगेज रेलखंड के मैलानी से बिछिया तक दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों की सैर हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को रेलवे कराता है। इस हफ्ते पांच और छह जुलाई को टूरिस्ट कोच के फेरे हैं, जबकि रेलवे ने भीरा और पलिया कलां स्टेशनों के बीच रेलपथ के किनारे अत्यधिक जलभराव के चलते सात जुलाई तक मैलानी से नानपारा के बीच आवागमन बंद कर दिया है। इस कारण इन दोनों फेरों के पर्यटकों को टूरिस्ट कोच से जंगल की सफारी से वंचित रहना पड़ेगा। खास बात यह है कि जुलाई के पहले हफ्ते के दोनों फेरे पर्यटकों से फुल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें