फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर की ढाबा मालिक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत करने पहुंचे पीड़ित को चौकी पर भी पीटा
विज्ञापन

एक आरोपी हिरासत में, अन्य तीन की तलाश जारी
जंगबहादुरगंज। ग्राम महमदपुर में एक ढाबे पर शराब पीने से मना करने पर नशे में धुत कुछ लोगों ने मजदूरों और ढाबा मालिक की पिटाई कर दी।
शुक्रवार रात लगभग साढ़े दस बजे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित हिमालया फैमिली ढाबे पर जनपद हरदोई थाना मझिला के ग्राम करसुआ ग्रंट निवासी हरी सिंह ने अपने साथियों के साथ शराब पीनी शुरू कर दी। मना करने पर हरी सिंह ने साथियों की मदद से ढाबे के मजदूरों और ढाबा मालिक मुस्लिम जैदी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

मुस्लिम जैदी ने मामले की सूचना उचौलिया पुलिस को दी। इसके बाद छह अन्य लोग भी चौकी पर पहुंच गए और वहीं दबंगों ने ढाबा मालिक मुस्लिम जैदी के साथ मारपीट की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में ले लिया, जबकि तीन अन्य भाग गए। उचौलिया पुलिस चौकी प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए हरी सिंह को न्यायालय भेजा जा रहा है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें