शाहजहांपुर के मंदिरों में उमड़ी भीड़
शाहजहांपुर में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा। प्रमुख रूप से चौक स्थित बाबा चौकसी नाथ मंदिर, टाउनहाल में बाबा विश्वनाथ मंदिर और पोस्ती पाकड़ के पास बाबा वनखंडी नाथ मंदिर पर श्रद्धालु उमड़े।
इन मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं को लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार भी करना पड़ा। लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर, पैना बुजुर्ग में बाबा त्रिलोकी नाथ धाम, मोहनगंज में संकट मोचन मंदिर, ओसीएफ में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित शिवलिंग का अभिषेक करने को भी श्रद्धालुओं उमड़े।