डीएम कार्यालय ज्ञापन सौंपने आए भाकपा माले के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : सहार क्षेत्र की जर्जर सड़क।
लखीमपुर खीरी। भाकपा माले ने गाजा वासियों के साथ राष्ट्रव्यापी एक जुटता दिवस मनाने का आह्वान किया है। संयुक्त वामपंथ ने गाजा में जारी नरसंहार के खिलाफ किए गए आह्वान के तहत भाकपा माले कार्यकर्ता केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। सभी कार्यकर्ता डॉ. आंबेडकर पार्क से डीएम ऑफिस तक मार्च करते हुए पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान गाजा में इजरायल द्वारा जारी नरसंहार पर रोक लगाने, गाजा वासियों के लिए दवा, भोजन, पानी ले जाने वाले गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय स्वयं सहायता समूह के कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करने, गाजा में तुरंत मानवीय सहायता पहुंचाने की मांग की। इन्हीं मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कार्यक्रम में भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य रामदरश, कमलेश राय, रंजीत, चंदराम, जसपाल बौद्ध, शुकालु चौहान, विनीत, राजेश सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।