फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रोडवेज बसों में महिला परिचालक भी बनाएंगीं टिकट

Tue, 17 Jun 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
महिला परिचालकों को डिपो की जानकारी देते वरिष्ठ केंद्र प्रभारी नफासत अली। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्थानीय डिपो की रोडवेज बसों में अब महिला परिचालक भी यात्रियों के टिकट बनाएंगीं। हरदोई परिक्षेत्र से तीन महिला परिचालकों को भेजा गया है, जिनका सात दिनों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। प्रशिक्षण के बाद इनको रूटों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

तीनों महिला परिचालक लखीमपुर जिले की ही रहने वाली हैं। इनमें मोहम्मदी की पल्लवी, नीमगांव पैला की सावित्री और शहर के मोहल्ला अर्जुनपुरवा की प्रियंका प्रजापति हैं। इनका चयन अप्रैल में हुआ था, जिनको अब डिपो में तैनाती दी गई है। प्रशिक्षण के बाद सुबह इन्हें लोकल रूट पर भेजा जाएगा, जो शाम तक वापस डिपो में आ जाएंगीं।
परिवहन निगम ने भर्ती में शर्त रखा था कि महिलाओं की तैनाती उनके गृह जनपद में दी जाएगी, ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। लखीमपुर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी नफासत अली ने बताया कि महिला परिचालकों का सात दिनों का प्रशिक्षण देने के बाद बसों में ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें