फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क, खड़ंजा और पुलिया के निर्माण की रखी मांग

विज्ञापन
पलिया सपा कार्यालय में जनता दरबार लगा ​शिकायतें सुनते सांसद उत्कर्ष वर्मा। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। सपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को फोनकर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सांसद उत्कर्ष वर्मा ने पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां के आवास पर स्थित सपा कार्यालय में जनता दरबार लगाया। लोगों ने सड़क, खड़ंजा, रपटा पुलिया आदि निर्माण की मांग रखी। इस पर सांसद उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि थोड़ा समय लगेगा, लेकिन आप लोगों की हर मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें सांसद उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने हमेशा गरीब मजलूम दलितों के लिए लड़ाई लड़ने का काम किया है।
विज्ञापन

यदि हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं तो उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज में पहली बुराई को खत्म करने की कोशिश करें। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह जार्जी, पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां, फुरकान अंसारी, जफर अहमद टीटू, अताउर रहमान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें