मैलानी। पीलीभीत-डालीगंज पैसेंजर से कटकर बुधवार की रात हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक युवक की मौत हो गई। इस कारण सीतापुर-मैलानी पैसेंजर गोला गोकर्णनाथ स्टेशन पर 40 मिनट खड़ी रही।
रेलवे कंट्रोल लखनऊ से आरपीएफ को रात करीब आठ बजे मैलानी-गोला सेक्शन के मैलानी-बांकेगंज के बीच किमी नंबर 172/ 01 के पास ट्रेन नंबर 55085 पीलीभीत-डालीगंज पैसेंजर से एक युवक के कट जाने की सूचना मिली। सूचना पर आरपीएफ एएसआई रघुवीर यादव और प्रशिक्षु एसआई कुलदीप सिंह रात नौ बजे घटनास्थल पर पहुंचे। गोला कोतवाली पुलिस और जीआरपी गोला भी मौके पर पहुंच गई। शव को ट्रैक से हटाकर रात पौने दस बजे ट्रैक क्लियर किया गया।
घटनास्थल हैदराबाद थाना क्षेत्र का होने के कारण हैदराबाद पुलिस ने पहुंचकर शव की तलाश ली, लेकिन उसके पास से टिकट या अन्य कोई दस्तावेज नहीं मिला। पूछताछ में शव की शिनाख्त हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर मझरा निवासी गुरेंदर सिंह पुत्र सोबरन सिंह (45) के रूप में हुई। इस घटना के कारण ट्रेन नंबर 055052 सीतापुर-मैलानी पैसेंजर लगभग 40 मिनट गोला गोकर्णनाथ स्टेशन पर ही खड़ी रही। संवाद