फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया कांडः रणजीत और अवतार की कस्टडी रिमांड पर आज भी होगी बहस

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड मामले में तीन नवंबर को गिरफ्तार रणजीत सिंह और अवतार सिंह की कस्टडी रिमांड पर सोमवार को सीजेएम चिंताराम के अवकाश पर होने के कारण कोई आदेश नहीं हो सका। एसीजेएम छवि कुमारी ने व्यस्तता के कारण रिमांड पर सुनवाई के लिए मंगलवार की तिथि तय की है।
विज्ञापन

तिकुनिया कांड के क्रॉस केस मामले में पहली बार 26 अक्तूबर गोला थाना क्षेत्र के गुरविंदर सिंह और विचित्र सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद एक नवंबर को पुलिस ने रणजीत सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। मामले में जांच टीम ने तीन नवंबर को रणजीत सिंह और अवतार सिंह की गिरफ्तारी की थी। जिनको जेल भेजने के साथ ही जांच टीम ने दोनों आरोपियों को फिर से हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत बताई थी। पुलिस कस्टडी रिमांड प्रार्थनापत्र पर बहस करते हुए वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एसपी यादव ने बताया कि रणजीत सिंह और अवतार सिंह को मौके पर ले जाकर सीन रिक्रिएशन कराने के साथ ही महत्वपूर्ण बिदुओं पर पूछताछ करनी है, तो बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक यादव व उनकी टीम ने पुलिस कस्टडी रिमांड का विरोध किया। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद देर शाम तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर कोई फैसला नही हो सका। न्यायिक कार्यों की व्यस्तता के चलते एसीजेएम छवि कुमारी ने मामले की सुनवाई के लिए मंगलवार की तिथि मुकर्रर की है।

किसानों के वकील बोले, 220 नंबर एफआईआर पर पड़ी लताड़
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में एक महीना बीतने के बाद भी मामले में कोई नतीजा अब तक नहीं निकला है। सुप्रीम कोर्ट खुद मामले की निगरानी कर रहा है। लिहाजा सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर जांच टीम से नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन

मामले में किसान मोर्चा के लीगल पैनल से जुड़े वकील वासु कुकरेजा ने बताया कि तीन अक्तूबर को रिपोर्टर रमन कश्यप की हत्या के बारे में कहा गया कि उनको किसानों ने पीट पीटकर मारा है, जबकि बाद में जो वीडियो सामने आए उसमें जाहिर हुआ कि रमन कश्यप थार गाड़ी से कुचला हुआ दिखा। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने नीयत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि जो भी विडियो साक्ष्य सामने आए, उसमें रमन कश्यप गाड़ी के काफिले से कुचला हुआ दिखा। सुप्रीम कोर्ट के वकील वासु कुकरेजा ने बताया कि इसी को आधार बनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जांच टीम को लताड़ लगाई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें