फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, रेफर

Fri, 24 Mar 2017 10:35 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर की चीनी मिल के गन्ना मिल यार्ड के पास एक युवक को गोली मार दी गई है, जिससे वह गंभीर घायल हो गया है। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल  रेफर कर दिया  है। 
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धिरावां निवासी युवक हसीमुद्दीन उर्फ मुन्ना अंसारी ट्रैक्टर ट्राली से गोला चीनी मिल गन्ना बेचने आया था। मिल यार्ड के पास एक युवक ने हसीमुद्दीन को गोली मार दी। हसीमुद्दीन ने बताया सुबह उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया गया था। जब वह मिलने गन्ना यार्ड के पास पहुंचा तो वहां कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर युवक ने फायर कर दिया जो उसकी दायीं बाजू में लगा है। जिससे वह गंभीर घायल हो गया, गंभीरावस्था में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

------
सीएचसी से घटना की जानकारी मिली है, अभी पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस कर्मियों को मामले की जानकारी के लिए भेजा गया है।
अजय कुमार सिंह कोतवाल गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें