फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ जुटी तो किशारी को छोड़कर बाइक समेत भागे युवक  

Fri, 24 Mar 2017 10:35 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बिहार की रहने वाली है 15 वर्षीय किशोरी 
पुलिस ने किशोरी को महिला अल्पावास भेजा 
 लखीमपुर-बहराइच मार्ग पर ऐरा पुल के पास एक 15 वर्षीय किशोरी बाइक से कूद गई और वहां खड़ी महिला से चीख-चीखकर बचाने की गुहार लगाने लगी। इस पर मौके पर कई लोगों की भीड़ जुट गई, लोग जब तक कुछ समझ पाते दोनों युवक बाइक समेत मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की और उसे महिला अल्पावास भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  
शुक्रवार की शाम करीब छह बजे दो युवक एक किशोरी को बाइक से लेकर जा रहे थे। किशोरी मौका मिलने पर ऐरा पुल के पास चलती बाइक से कूद गई और पड़ोस खड़ी महिला से अपने को बचाने कि गुहार चीख-चीखकर करने लगी। उधर दोनों युवक उसे मानसिक रोगी बताकर दिखाने की बात कहकर बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच गुजर रहे खमरिया निवासी रोहित शुक्ला भी यह देख रुक गए। थोड़ी ही देर में कई लोगों की भीड़ जुट गई। इस पर दोनों युवक मामला बिगड़ता देख मौका पाते ही मौके से फरार हो गए। रोहित शुक्ला ने मामला संदिग्ध भांपकर घटना की सूचना यूपी 100 को दी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस किशोरी को पुलिस चौकी लाई और उससे पूछताछ की। चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी डिप्रेशन में है। बकौल पुलिस का कहना है कि वह बिहार के भीखमपुर पिपरा की रहने वाली है। उसे दो महीने पहले पहले बहला फुसलाकर दोनों युवक ले आए थे। किशोरी यह नहीं बता पा रही है कि आरोपी उसे कहां से बाइक पर बैठाकर कहां को ले जा रहे थे। जिसे महिला अल्पावास लखीमपुर भेजा गया है। मामले की जांच करार्ई जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण शनिवार को कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
गोंडा की मानसिक मंदित किशोरी को अल्पावास भेजा 
खमरिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि एक 14 वर्षीय किशोरी बीआरसी के पास घूमती मिली है। किशोरी अपना नाम पिंकी और पिता का नाम रामखेलावन निवासी जिला गोंडा बताया है, जिसे ऊभी महिला अल्पावास भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें