फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौट रहे युवक  की ट्रेन से कटकर मौत

Wed, 12 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
विज्ञापन
dead body - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देर रात को हुआ हादसा, सुबह लोगों ने देखा शव
विज्ञापन

आधार कार्ड से हुई पहचान, पास के पैसे और कागज मिले गायब
 दिल्ली काम करके ट्रेन से वापस आ रहे युवक की सोमवार रात को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सुबह पटरी के किनारे से गुजर रहे लोगों ने शव को देखकर स्टेशन पर सूचना दी। जीआरपी के सिपाही एवं स्टेशन मास्टर ने मौके पर जाकर देखा और मैलानी जीआरपी को फोन किया। शव के पास मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान भीरा थाना क्षेत्र के मुड़िया हेमसिंह गांव के युवक मेहमूर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

भीरा के मुड़िया हेमिंसह निवासी शौखीन अली का 22 साल का पुत्र मेहमूर दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है। एक माह से वह दिल्ली में था, रविवार को उसका फोन आया कि वह पैसे मिल गए हैं उसे लेकर गांव आ रहा है। सोमवार को सुबह उसे घर आ जाना था, लेकिन रात को ट्रेन से उतरते समय संभव है कि उसके साथ हादसा हो गया। मृतक के चाचा फारुख के मुताबिक सुबह उन्हें किसी ने फोन करके बताया कि भीरा में रेल पटरी पर एक युवक का शव कटा हुआ पड़ा है, उसके पास मिले आधार कार्ड पर मेहमूर का नाम है। मौके पर पहुंचने पर उन लोगों ने शव की शिनाख्त की। फारुख के मुताबिक शव स्टेशन के पास ही मिला है, उसके पास कोई पैसा भी नही मिला है और जेब से कागज गायब हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें