फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को  तमंचा लेकर दौड़ाया

Wed, 31 Aug 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज।
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
त्रिकोलिया में पोल लगाने से मना करने पर हुआ विवाद
 मनमानी जगह पर पोल लगाने से मना करने पर कुछ युवकों ने मजदूरों को न सिर्फ धमकाया बल्कि उन्हे तमंचा लेकर दौड़ा लिया। जान बचाकर भागे मजदूरों ने ठेकेदार को साथ लेकर पुलिस को तहरीर दी। 
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव त्रिकोलिया में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युत लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। यह काम ठेके पर चल रहा है। इस काम मे कई मजदूर लगे हैं। बिजली पोल लगाने के बाद बुधवार को मजदूर वायर बिछाने का काम कर रहे थे। बताते हैं इस बीच गांव के ही कुछ युवक बाइक से मौके पर आ धमके और मजदूरों पर मनमानी जगह पर बिजली पोल लगाने का दबाव डाला। मजदूरों ने मना करते हुए पहले ठेकेदार से बात करने को कहा। इस बात से झल्लाए युवकों ने मजदूरों को गालियां देनी शुरू कर दीं और सीढ़ी छीन ली। जब मजदूरों ने विरोध किया तो युवकों ने गालियां देते हुए तमंचे से फायर कर उन्हे दौड़ा लिया। किसी तरह जान बचाकर भागे मजदूर गांव मे बीडीसी सदस्य के घर मे छुप गए। मजदूरों ने फोन कर ठेकेदार जफर अली को जानकारी दी और पुलिस चौकी आकर तहरीर दी। साथ ही डीएम और लेबर विभाग को भी प्रार्थना पत्र दिया। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने मामला संज्ञान मे न होने की बात कही। वहीं ठेकेदार जफर ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग युवक मनमानी जगह पोल लगवाना चाहते हैं। मना करने पर जबरन काम बंद करा दिया और तमंचा लेकर मजदूरों को भगा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें