फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल से चल रहा था अवैध असलहे बनाने का काम

Mon, 11 Jan 2016 10:14 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर पुलिस ने सिंहावर गांव के पास नाले के किनारे अवैध रूप से असलहे बनाने वाले दो लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बने-अधबने तमंचे और बंदूक बरामद हुई हैं। यहां से असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैैं। एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने इस धंधे का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये बतौर पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के संगोष्ठी हाल में एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि ईसानगर थाना के गांव सिंहावर में नाले के किनारे अवैध असलहे बनाने की सूचना मिली थी, जिसमें तमंचे और बंदूक बनाए जा रहे थे। सीओ धौरहरा मनोज यादव के निर्देशन और एसओ शिवानंद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने असलहा फैक्ट्री पर छापेमारी की। यहां से दो आरोपियों को पकड़ा गया जिनकी पहचान गांव त्रिकोलिया निवासी चैतू और इश्तियाक के तौर पर हुई है। ये दस वर्ष से असलहे बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे। मौके से पुलिस ने एक अधबनी 12 बोर बंदूक, एक अधबना तमंचा, तमंचे की तीन बाड़ी, लोहे का नाल, लोहे की धौकनी समेत बड़ी मात्रा में उपकरण और औजार बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में एसआई संदीप यादव, एसआई गोवर्धन सिंह, सिपाही रामबहादुर यादव, देवनाथ यादव शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें