फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में महिला के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Jan 2016 10:36 PM IST
सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नीमगांव की सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए बाग में गई विवाहिता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पिटाई भी कर दी। पीड़िता की तहरीर के मुताबिक नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ मितौली मिथलेश कुमारी और एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला सोमवार को शौच के लिए गांव से बाहर बाग में गई थी। वहां पर एक युवक ने उसे दबोच लिया और फिर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। इस दौरान महिला ने खुद को बचाने के लिए विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद घर लौटी महिला ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। शाम को परिवार वाले तहरीर लेकर नीमगांव थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी सेहरुआ निवासी फिरोज के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए लखीमपुर भेजा। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की स्लाइड रिपोर्ट विधि विज्ञान प्रयोगशाला से अभी नहीं आई है। अभी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ समुचित कार्रवाई  करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें