फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी ने देने पर सिंगाही के भट्ठा मालिक का ट्रैक्टर रोका

Sat, 11 Jun 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरों ने डेढ़ लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप
विज्ञापन

भट्ठा मालिक के खिलाफ दी तहरीर, जांच शुरु
कोतवाली मजदूरी का बकाया डेढ़ लाख रुपये न देने से गुस्साए गांव छेदीपुरवा के तमाम मजदूरों ने थाना सिंगाही के गांव अयोध्यापुरवा स्थित एक भट्ठा मालिक का ट्रैक्टर रोक लिया। मजदूरों ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए भट्ठा मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन

गांव छेदीपुरवा निवासी मजदूर राजेंद्र, राकेश, राजेश, रमेश, तीर्थराम, जगलाल, तिलकराम, शेर मोहम्मद आदि ने बताया कि उनके साथ करीब 30 मजदूरों ने दो महीने पहले सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव अयोध्या पुरवा स्थित ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का काम किया था, लेकिन मजदूरी के बकाया डेढ़ लाख रुपये नहीं दिए। शुक्रवार को दूसरे मजदूरों को लेने आए ईंट भट्ठा मालिक के ट्रैक्टर को मजदूरों ने रोक लिया और उसे कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचे। मजदूरों ने पुलिस को तहरीर देकर बकाया डेढ़ लाख रुपये की मजदूरी वापस दिलाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। यदि जांच में मामला सही मिलता है तो भट्ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें