फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्बन कोआपरेटिव बैंक में भर्ती  का निकाल दिया फर्जी विज्ञापन

Tue, 23 Aug 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
Fraud - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भर्ती के लिए बंटवाए हैंडबिल, बैंक ने दर्ज कराई पुलिस में रिपोर्ट
विज्ञापन

अर्बन कोआपरेटिव बैंक में क्लर्क और कैशियर भर्ती के लिए कुछ लोगों ने न केवल शहर में हैंडबिल छपवाकर बांट दिए बल्कि कुछ अखबारों में फर्जी विज्ञापन भी छपवा दिया। बैंक को इसका पता तब चला जब लोग पूछताछ के लिए बैँक में आना शुरू हो गए। इससे बैंक अधिकारी सकते में आ गए। बैंक सचिव/महाप्रबंधक शवल गुप्ता ने मामले की रिपोर्ट लखीमपुर कोतवाली में दर्ज करा दी गई है। बैंक सचिव शवल गुप्ता ने बताया कुछ लोगों ने अर्बन कोआपरेटिव बैंक में क्लर्क/ कैशियर पदों पर भर्ती के लिए 22 अगस्त को विभिन्न अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित करने के साथ ही हैंडबिल छपवाकर बांट दिया। यह कृत्य आम जनता में भ्रम फैलाने के लिए अवैधानिक रूप से किया गया। बैंक में मौजूदा समय में किसी पद पर न तो कोई आवेदन मांगे जा रहे हैं न ही इस संबंध में कोई विज्ञापन अधिकारिक रूप से प्रकाशित कराया गया है। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसा करके भ्रम फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लखीमपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। उन्होंने लोगों से इस प्रकार की भ्रामक सूचना से सावधान रहने को कहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें