फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया

Fri, 30 Oct 2015 11:16 PM IST
रजागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर-गोला मार्ग पर केशवापुर चौराहे के पास अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया है। देर शाम उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत केशवापुर चौराहे पर सुबह चार बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। तेज आवाज होने पर चौराहे पर सो रहे होटल स्वामियों ने दौड़कर देखा तो चालक निसार अहमद  (22) निवासी खुशीनगर स्टेयरिंग में दब गया था और चीख रहा था।
पीछे सीट पर दूसरा  साथी नौमीलनाथ निवासी खुशीनगर ट्रक के नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में चौराहे के दयानंद वर्मा, गुडडू, महावीर, पिंटू वर्मा सहित तमाम लोगों ने चालक को निकालने का प्रयास किया। चौराहे के लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर दिया। दो घंटे तक अथक प्रयास के बाद चालक को सुबह छह बजे निकालकर गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें