फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसों में एक की मौत, दूसरा लखनऊ रेफर

Sat, 30 May 2015 08:03 PM IST
बिजुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
भीरा राजमार्ग पर शनिवार की सुबह सवा आठ बजे पड़रिया के पास ड्यूटी पर भीरा जा रहा एक वन कर्मचारी बाइक के मेटाडोर से टकराने पर गंभीर रूप से घायल हो गया, करीब डेढ़ घंटे तक उसे कोई एंबुलेंस नही मिली। दूसरी घटना में नौ बजे बस्तौला पंप के सामने एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ग्रामीण को रौंद दिया, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

वन निगम में मुंशी आरपी सिंह निवासी भिंगा जिला बहराइच ड्यूटी पर सुबह भीरा जा रहा था, तभी करीब 8:10 बजे बस्तौला पंप के पास सामने से आ रही एक मेटाडोर के पिछले हिस्से में टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि लोगों ने घायल को मृत समझकर हाथ तक नही लगाया, बाद में कुछ ग्रामीणों ने घायल को पास से देखा तो सांसें चलती हुई मिली, तब जाकर उसे बाइक से निकालकर पेड़ की छांव में रखा गया। सूचना पर एक सिपाही मौके पर पहुंचा और 108 एंबुलेंस को फोन करता रहा, लेकिन कोई भी एंबुलेंस नही पहुंची। करीब पौने दो घंटे के बाद एक पिकअप से घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
इसी क्र म में बस्तौली गंाव के संपत अवस्थी (52) शनिवार की सुबह करीब नौ बजे साइकिल से अपने खेत जा रहा था। बस्तौला से बिजुआ के बीच में पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार कार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि संपत की साइकिल कई फुट दूर तक घिसटती चली गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। पीछे से आ रहे गांव के ही एक युवक ने संपत के घर पर खबर दी। घायल को पहले सीएचसी ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बस्तौली निवासी संपत को काफी मिलनसार प्रवृति के रूप में जाना जाता था, हादसे की खबर सुनकर लोग उनके घर पर सांत्वना देने पहुंचने लगे।
विज्ञापन

तड़पता रही घायल किसी ने नहीं सुनी
बिजुआ। महज 50 मीटर दूर था सरकारी अस्पताल पड़रिया तुला, और सात किलोमीटर पर बिजुआ सीएचसी में खड़ी थीं तीन-तीन एंबुलेंस, लेकिन सब महज नाम की ही साबित हुईं। पड़रिया तुला में पीएचसी से कुछ दूरी पर हुए एक दुर्घटना में घायल आरपी सिंह मदद की मांग करता रहा लेकिन किसी ने नहीं सुनी। करीब दो घंटे से बाद घायल को पुलिस ने पिकअप से भेजवाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें