फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों की दिलेरी पर  दबोचे गए दो बदमाश

Sun, 24 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ईसानगर/ खमरिया (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना ईसानगर के गांव चमारनपुरवा के एक घर में घुसे दो बदमाश बहनों के जागने और शोर मचाने पर दबोचे गए। चोरों को दबोचने में दोनों को मामूली चोटें भी आईं, लेकिन बेटियों ने हिम्मत नहीं हारी। दोनों ने बदमाशों को घर में कैद कर दिया, छोड़ा तभी जब पुलिस आ गई।
विज्ञापन

ईसानगर क्षेत्र के चमारनपुरवा गांव में फुलझारा अपनी बेटी रीता के साथ रहती है। फुलझारा के पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। फुलझारा की बड़ी बेटी गीता ससुराल से आषाढ़ी में आई थी। शनिवार की रात फुलझारा अपनी दोनों बेटियों के साथ सो रही थी। इस बीच घर में बदमाश घुस आए। खटपट की आवाज सुनकर रीता की आंख खुल गई। चोरों को देखकर वह उनसे भिड़ गई और शोर मचा दिया। शोर सुनकर बहन गीता और फुलझारा भी जाग र्गइं। दोनों बहनें चोरों से भिड़ी रहीं। चोरों ने चोट भी पहुंचाई लेकिन बेटियों ने उन्हें नहीं छोड़ा, इस बीच गांव के अन्य लोग पहुंच गए। पड़ोसियों की मदद से दोनों ने चोरों को रात भर घर में ही कैद रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ईसानगर शिवानंद यादव ने बताया की पकड़े गए आरोपी गांव के ही बहादुर और रंजीत हैं। दोनों पर चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें