बाइक के साथ पकडे़ गए चोर और पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
इकदिल थाना पुलिस ने शनिवार शाम चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को पकड़ लिया। बाइक पर पडे़ नंबर फर्जी निकले। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
एसओ इकदिल आलोक राय, उपनिरीक्षक विकास राय के साथ हाईवे पर मस्जिद के पास शनिवार शाम वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान इटावा की ओर से दो बाइकों पर आते दो युवक दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका तो दोनों भागने लगे।
पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। उनसे बाइकों के कागजात मांगे तो वह मुंह ताकने लगे। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विकास कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी हविलिया थाना इकदिल और दाताराम पुत्र मुकुट सिंह लोधी निवासी पहाड़पुरा थाना सिविल लाइन बताए।
पुलिस ने जब उनकी बाइकों पर पड़े रजिस्ट्रेशन नंबरों को ट्रेस किया तो वह फर्जी निकले। बाइकों के बारे में जानकारी की तो वह कुछ भी नहीं बता सके। उनका कहना था कि बाइकें किसी से खरीदी थीं। एसओ आलोक राय ने बताया कि एक बाइक पर वैन का नंबर था जबकि दूसरी बाइक के इंजन और चेसिस नंबरों को रेत कर बिगाड़ दिया गया। पुलिस ने चोरी की बाइक चलाने और धोखाधड़ी की धाराओं में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।